Essay On JawaharLal Nehru In Hindi | जवाहरलाल नेहरू पर हिंदी निबंध


जवाहरलाल नेहरू पर निबंध – हिंदी भाषा में विशेष रूप से आपके लिए “पंडित जवाहरलाल नेहरू” पर लिखे गए इस निबंध को पढ़ें।


पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को प्रयाग (इलाहाबाद) में हुआ था । इनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था । मोतीलाल नेहरू एक प्रसिद्ध वकील थे । वे काफी संपन्न व्यक्ति थे । बाद में उन्होंने देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लिया था

Essay On JawaharLal Nehru In Hindi
Essay On JawaharLal Nehru In Hindi


उन्होंने संसार में शांति स्थापित करने का प्रयास किया। सारा संसार उनका सम्मान करता था। वह शांति के दूत कहे जाते थे। वह बच्चों को बहुत प्यार करते थे। बच्चे उन्हें ‘चाचा नेहरु’ कहते थे। उनके जन्मदिन 14 नवम्बर को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 27 मई 1964 को उनका देहांत हो गया। सारा संसार शोक में डूब गया।


JawaharLal Nehru essay In Hindi | जवाहरलाल नेहरू हिंदी निबंध


बच्चों के प्रिय चाचा नेहरु का जन्मदिवस बाल दिवस (Children’s Day) के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है। नेहरू जी का जन्मदिन उनके पहले जन्मदिन से ही एक अलग अंदाज में मनाया जाता था। 


स्वतंत्र दिन हिंदी निबंध


जन्म के बाद से लगातार हर वर्ष 14 नवम्बर के दिन उन्हें सुबह सवेरे तराजू में तौला जाता था। तराजू में बाट की जगह गेँहू या चावल के बोरे रखे जाते थे। तौलने की यह क्रिया कई बार होती थी। कभी मिठाई तो कभी कपङे बाट की जगह रखे जाते थे। चावल, गेँहु, मिठाई एवं कपङे गरीबों में बाँट दिये जाते थे। 


बढती उम्र के साथ बालक जवाहर को इससे बहुत खुशी होती थी। एक बार जवाहरलाल ने अपने पिता से पूछा कि हम एक वर्ष में एक से ज्यादा बार जन्मदिन क्यों नही मनाते ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहायता हो सके। बालक जवाहर का ये प्रश्न उनकी उदारता को दर्शाता है।


पं. नेहरू अपने देश को आज़ाद कराना चाहते थे। उनमें देश-भक्ति कूट-कूट कर भरी थी। स्वतंत्रता-संग्राम में उन्हें अनेक यातनाएं सहनी पड़ी। कई बार उनको जेल भेजा गया। सन 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिली। 


नेहरूजी को प्रधानमन्त्री चुना गया। उन्होंने देश की गरीबी को दूर करने का प्रयत्न किया। वह भारत में समाजवाद का स्वप्न देखते थे। वे अपना सारा समय देश की समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत करते थे। नेहरू जि ने देशके लिये क्या  किया ? इसका यह देश स्वतंत्र हुया यह जबाब है.


पंडित जवाहरलाल नेहरु की जीवनी – Biography of Pandit Jawaharlal Nehru


नेहरू जी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश को नई दिशा प्रदान की । उन्होंने भारत में आधुनिक उद्‌योगों की आधारशिला रखी । आज के भारत की औद्‌योगिक उन्नति उनके सुकर्मों का फल ही है । साथ ही उन्होंने किसानों को जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिए नदी-घाटी परियोजनाओं का आरंभ करवाया । 


महात्मा गांधी हिंदी निबंध


उन्होंने पंचवर्षीय योजनाओं के द्वारा देश के समग्र विकास का प्रयास किया । वे भारत को आत्मनिर्भर बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने शहरों के विकास के साथ-साथ गाँवों के विकास पर भी पर्याप्त बल दिया ।


नेहरू जी के गुणों को भारत के लोग आज भी याद करते हैं । उन्हें भारत और भारत के लोगों से असीम प्यार था । उन्हें बच्चे तो सबसे अधिक प्यारे थे । इसलिए बच्चे उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं । यमुना तट पर शान्ति वन में उनकी समाधि बनी हुई है । नेतागण और आम नागरिक यहाँ उन्हें अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करने आते हैं । जवाहरलाल नेहरू की मृत्यू कब हुई वह हम सब मे जिंदा है.


Post a Comment

और नया पुराने