कंप्यूटर पर निबंध हिंदी में - Essay On Computer In Hindi


कंप्यूटर इस पृथ्वी पर कल्पवृक्ष की भाँति उतपन्य हुआ है। इसने मानव की बहुकलपिए इच्छाओं की पूर्ति की है। इसने अंधों को आँख, बहरों को कान और लंगड़ों को चलने की क्षमता प्रदान की है। आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कंप्यूटर का इतना हस्तक्षेप हो गया है कि आधुनिक युग कंप्यूटर का युग कहा जाने लगा है। इसकी लीलाएँ देखकर स्वत: ही दाँतों तले उँगली दब जाती है। 


संगणक का महत्व निबंध - importance of computer hindi nibandh

संगणक का महत्व निबंध - importance of computer hindi nibandh 



कभी-कभी तो इसके कार्यों को अपनी आँखों से देखकर भी विश्वास नहीं होता। इसकी सहायता से मानव अंतरिक्ष में घूम आया है। चंद्रमा का मस्तक चूमने में सफल हुआ है। पृथ्वी की परिक्रमा कर पाया है। इतना ही नहीं विभिन्न ग्रहों की जानकारी पलक झपकते ही प्राप्त कर लेता है। वास्तव में जीवन का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहाँ इसका महत्व दिखाई नहीं देता है।


जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में इसका अभूतपूर्व योगदान है। इसके कारण सूचना के क्षेत्र में अद्भुत क्रांति आ गई है। इसकी अद्भुत देन इंटरनेट है। इंटरनेट के द्वारा आप अपने घर में बैठकर स्थानीय कॉल पर अमरीका या और किसी अन्य देश में बात कर सकते हैं। 


दुनियाभर की जानकारी आप मिनटों में प्राप्त कर सकते हैं। इसके कारण दुनिया मुट्ठी में सिमट गई है। संसार का वैश्वीकरण हो गया है। आज यह वैज्ञानिक यंत्र न रहकर मानव मस्तिष्क बन गया है।


सुपर कंप्यूटर ने तो गणना के क्षेत्र में कल्पनातीत उन्नति की है। परमाणु तकनीकी की अपेक्षा सुपर कंप्यूटर का महत्त्व अधिक है। सुपर कंप्यूटर ‘परम-1000’ एक सेकेंड में एक खरब गणितीय गणनाऐं कर सकता है। यह मौसम का पूर्वानुमान लगा लेता है। प्राकृतिक गैस तथा खनिज पदार्थों के भंडारों का पता लगाने में यह अनोखा मददगार होता है। दूर संवेदी आंकलन करने में तो इसके कहने ही क्या? 

इंटरनेट पर निबंध

यह समय-समय पर भौगोलिक सूचनाओं से संबंधित जानकारी देता है। इसके साथ-साथ सामरिक (रक्षा और परमाणु) क्षेत्र में भी हमने लंबी छलांग लगा ली है। कंप्यूटर के निर्माण से हम जीवन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो गये हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर अब अनिवार्य सा हो गया है। इसने विद्यार्थियों को भारी बस्ते से मुक्ति दिला दी है। 

Post a Comment

और नया पुराने